Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

त्योहार में घर लौटने वाले परदेसियों की होगी कोरोना जांच

परवेज़ अख्तर/सिवान:
त्योहारी मौसम में दूसरे राज्यों में रहने वाले लोगों का अपने घर लौटने का सिलसिला एक बार फिर से दशहरा नजदीक आते ही शुरू हो गया है। एक सप्ताह बाद दशहरा की छुट्टी हो जाएगी, ऐसे में बाहर से अपने घर लौटने वाले लोग वापसी की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं रेलवे ने भी त्योहारी मौसम में भी बड़ी संख्या में परदेसियों के लौटने को देखते हुए ट्रेनों के परिचालन को बढ़ा दिया है, ताकि लोगों को आने जाने में सहूलियत हो सके, लेकिन इन सबके बीच हमें यह ध्यान में रखना होगा कि कोरोना का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है और ना ही इसकी कोई वैक्सीन आई है।

कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए ही रेलवे ने बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच को अनिवार्य किया है। यह जांच दशहरा से लेकर छठ पर्व तक जारी रहेगी। इस क्रम में परदेसी यात्रियों व लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी शुरू कर चुका है। स्टेशन व बस स्टैंड में कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बैनर व पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं। जांच के बाद अगर व्यक्ति संक्रमित पाया जाता है तो उसे होम आइसोलेशन में पूरी सावधानी के साथ रहना होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026