परवेज अख्तर/सीवान :- नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए रविवार यानी 24 जून को बिजली बिल जमा करने के लिए काउंटर खोलने का निर्णय लिया है. कंपनी का मनना है कि कामकाजी लोगों के लिए अन्य दिनों की अपेक्षा इस दिन बिल जमा करने में सहूलियत होगी. विद्युत कार्यपालक अभियंता (सप्लाई) अंकित कुमार ने बताया कि कंपनी का जोर रेवेन्यू बढ़ाने पर है. उन्होंने कहा कि 24 जून, रविवार को शहरी और सीवान ग्रामीण काउंटर खोलने का निर्देश संबंधित सहायत विद्युत अभियंता को दिया गया है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मैरवा और महाराजगंज के सहायक विद्युत अभियंता को भी इस संबंध में निर्देश दिया गया है. विद्युत कार्यपालक अभियंता श्री कुमार ने बताया कि कंपनी बिल बकायेदारों को बख्शने के मूड में कंपनी नहीं है. उन्होंने बताया कि अब वैसे उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जायेगा, जिनका बकाया एक माह से अधिक का है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…