परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले में नियमित रहने वाली बिजली तीन दिनों से अनियमित हो गई है। पानी ने अमनौर ग्रिड में डेरा जमाया हुआ है। इस कारण इस ग्रिड से सिवान को बिजली की सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी गई है। बिजली की आपूर्ति ग्रिड से नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां दो दिनों पूर्व लोगों को 24 घंटे में 22 घंटे की नियमित बिजली मिलती थी, वहीं अब यह 10 से 12 घंटे ही लोगों के घरों को रौशन कर रही है।
हालात तो ग्रामीण क्षेत्र में सबसे खराब है।यहां लोगों की रातें अंधेरे में ही कट रही है। बिजली कब आएगी और कब जाएगी इसके बारे में ना तो अधिकारी कुछ जानते हैं और ना ही सब स्टेशन में बैठे लाइन मैन को ही जानकारी है। जानकारी के अनुसार शहर में फिलहाल सभी फीडरों को रोटेशन के आधार पर चलाया जा रहा है। ताकि जितनी बिजली मिले उतने में ही लोगों को कुछ राहत दी जा सके।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…