Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में अलग-अलग जगहों से 220 लीटर शराब बरामद, एक गिरफ्तार, छह पर प्राथमिकी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के हुसैनगंज एवं पचरुखी थाने के पुलिस पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में मंगलवार की शाम छापेमारी की। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने 220 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। इस दौरान एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज पुलिस ने मंगलवार की शाम हुसैनगंज बाजार में छापेमारी कर अलग-अलग घरों 160 लीटर देसी शराब बरामद किया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि परशुराम चौधरी के घर से 40 लीटर, राजा के घर से 30 लीटर, प्रेमचंद के घर से 25 लीटर, संदीप के घर से 20 लीटर, धनंजय के घर से 30 लीटर एवं रमेश के घर से 15 लीटर शराब बरामद किया गया।

पुलिस पहुंचने के पूर्व सभी धंधेबाज फरार हो गए। इन सभी शराब धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं पचरुखी पुलिस ने मंगलवार की शाम सुपौली गांव में छापेमारी की जहां डालडा के डिब्बे में रखे 60 लीटर देसी शराब बरामद किया। पुलिस मौके पर शराब धंधेबाज चौमुखा निवासी गौतम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026