परवेज अख्तर/सिवान :- बिहार के सीवान में सराय ओपी थाना के बैसाखी गांव के समीप शनिवार की रात्रि करीब 9:30 बजे अपराधियों ने एक इलेक्ट्रिक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से संदेह के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार किया है. मृतक का नाम मोहम्मद किताबूद्दीन है जो हुसैनगंज थाने के हरिहांस दक्षिण टोला निवासी अब्दुल रहमान का पुत्र था. घटना के संबंध में मृतक का भाई ने बताया कि उसका भाई मोहम्मद किताबूद्दीन अपने दो तीन मित्रों के साथ दोपहर में काम करने महाराजगंज गया था. उसने बताया कि देर शाम जब वह घर वापस नहीं लौटा तो उसके मोबाइल फोन पर कई बार फोन किया. लेकिन, फोन रिसीव नहीं हुआ. उसने बताया कि करीब 10:00 बजे रात्रि में उसके भाई के मोबाइल से पुलिस ने फोन करके घटना की जानकारी दी. थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि पुलिस को पहले सूचना मिली की किसी व्यक्ति की दुर्घटना हो गयी है. जब मौके पर थानाध्यक्ष पहुंचे तो देखा कि युवक की गोली मारकर हत्या की गयी है. पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक तथा एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…