Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पुलिस का हाईटेक ड्रामा रच युवक को मारी गोली , मौत

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के सराय ओपी थाना के बैशाखी बाईपास के समीप एक बाइक सवार युवक को सक्रिय अपराधी पहले पुलिस बनकर रोका और कहा कि शराब लेकर जा रहे हो क्या, जब बाद में युवक को संदेह हुआ कि यह फर्जी पुलिस वाला है।और जैसे ही अपराधियों से युवक द्वारा उनलोगों का कार्ड मांगा तो बौखलाए अपराधी युवक को गोली मार दी।जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान जिले के हुसैनगंज थाना के हरिंहास गांव निवासी मो.किताबुद्दीन मंसूरी (25वर्ष)के रूप में की गई है।जो रहमान मंसूरी का पुत्र बताया जा रहा है।मृतक एसी और फ्रिज का मैकेनिक का काम करता था।वह हीरो कंपनी का ग्लैमर मोटरसाइकिल जिसका नंबर BR 29C 0865 पर सवार था।घटना स्थल पर मृतक के बगल में एक मोबाइल भी पड़ा था।लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नही हुआ है कि बरामद मोबाइल अपराधियों का है या मृतक का।वही पुलिस ने घटनास्थल के समीप से तीन युवक को शक के आधार पर हिरासत में लिया है।जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026