गुठनी में अनियंत्रित कार की ठोकर से बिजली खम्भा व गुमटीनुमा दुकाने क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: रविवार अहले सुबह एक अनियंत्रित कार ने गुठनी चौराहे पर मैरवा मुख्य मार्ग में अवस्थित गुमटी में संचालित दुकानों को तोड़ते हुये बिजली के खंभे से जा टकरायी. जिससे बिजली का खंभा व तार टूट कर गिर गया. बिजली का खंभा टूटते ही पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई ठप हो गयी और रविवार दोपहर तक ठप रही. विभाग के कनीय अभियंता योगेश कुमार ने संबंधित कार व उसके चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिये थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि 4 अप्रैल की अहले भोर में सूचना मिली कि गुठनी चौराहे पर टाटा टैगो कार से 11 केवी एचटी का पोल क्षतिग्रस्त हो गया है. जिससे पांच घंटे से बिजली सप्लाई बंद है. जिस कारण एनबीपीडीसीएल को 45653 का रुपये का नुकसान हुआ है. कार का चालक तेजी व लापरवाही से कार चला रहा था जिससे यह घटना हुयी.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार अहले सुबह यूपी के तरफ से एक कार काफी स्पीड से आया और गुठनी चौराहे से मैरवा के तरफ ज्योहीं मुड़ा की अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से टकराते हुये तीन पान बिस्कुट व मुर्गा के गुमटी को तोड़ते हुये सड़क किनारे लोहे के गटर से फस गया. वाहन मालिक स्थानीय क्षेत्र का निवासी है जिसमें तुरंत ट्रैक्टर लाकर गाड़ी को निकलवा ले गया और एक दुकानदार को कुछ क्षतिपूर्ति दें दिया. ग्रामीणों का कहना है कि थाना थोड़ी ही दूरी पर है. बावजूद पुलिस नहीं पहुंची. यहीं बात कनीय अभियंता ने भी बताया कि हमने घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष को सूचित कर दिया था. जिन लोगों का दुकान क्षतिग्रस्त हुआ है, उनमें बब्लू पटेल, तेजू सिंह व क्यामुद्दीन अंसारी शामिल हैं. इस दुर्घटना से रविवार दोपहर तक बिजली सप्लाई नहीं हो सकी. जिससे पूरे गुठनी प्रखंड वासियों को काफी परेशानियों सामना करना पड़ा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026