दारौंदा में मुकदमा उठाने को लेकर शाहीन परवीन के गले में फंदा लगाकर निर्मम हत्या, मोहल्ला में सनसनी

परिजनों के करुण चीत्कार से गूंज उठा सदर अस्पताल

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के दारौंदा मोहल्ला में रविवार की देर संध्या एक विवाहिता के गले में फंदा लगाकर उसके ससुराल वालों ने मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम ससुराल वालों ने मुकदमा उठाने को लेकर दिया है। यहां बताते चलें कि महिला थाना कांड संख्या 55/ 2020 को उठाने को लेकर यह घटना को अंजाम दिया गया है। मृतिका दारौंदा मोहल्ला के सैफ अहमद की पत्नी शाहीन परवीन( 30 वर्ष) बताई जा रही है।

उधर परिजनों की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया है। लेकिन खबर प्रेषण तक अस्पताल प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू नहीं की थी। यहां बताते चले कि बड़हरिया थाना क्षेत्र के हरपुर (तेतहली) गांव निवासी शेख चांद मोहम्मद अपनी पुत्री की शादी 4/1/2016 को मुस्लिम रीति रिवाज के अंतर्गत दारौंदा मोहल्ला के कफील अहमद के पुत्र सैफ अहमद के साथ की थी।

शादी के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा विवाहिता को तरह-तरह से यातना देते आ रहे थे। कुछ महीने पहले ससुराल वालों के यातना से तंग आकर शाहीन परवीन ने महिला थाना कांड संख्या 55/2020 दर्ज कराई थी। अभी यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था की इसी बीच रविवार की देर संध्या उसके ससुराल वालों ने शाहीन परवीन के गले में फंदा लगाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। खबर प्रेषण तक परिजनों का फर्द बयान नहीं हो सका था।परिजनों ने बताया कि इस घटना में ससुर कफील अहमद, सास नरगिस बानो, पति सैफ अहमद समेत लगभग आधा दर्जन लोग इस घटना में शामिल है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026