Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बिजली बिल सुधार कैंप में मात्र 280 आवेदन आए

परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिजली बिल में सुधार को लेकर अब प्रत्येक माह के शुक्रवार को कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप के माध्यम से ही उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। बिल संबंधी शिकायतों को दूर करने के लिए शुक्रवार को विद्युत विभाग की ओर से तीन जगहों पर कैंप लगाए गए थे। इसमें सिवान शहरी सबडिवीजन में 30, मैरवा सबडिवीजन में 50 व सिवान ग्रामीण सबडिवीजन में 200 आवेदन आए, इसमें 280 का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया।मिली जानकारी के अनुसार शिविर में बिजली बिल से संबंधित जिन समस्याओं पर सुनवाई की जानी है उनमें बिल लॉक होना, मीटर रीडिग में गड़बड़ी, भुगतान की गई राशि का समायोजन न होना, मीटर रीडिग के आधार पर बिल न आना आदि शामिल हैं। विद्युत कार्यपालक अभियंता विक्की कुमार ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को बिल सुधार के लिए कैंप लगाया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026