परवेज़ अख्तर/सिवान:
महाराजगंज पुलिस ने गुरुवार की देर शाम शराब के नशे में धुत एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक एक राजनीतिक पार्टी से भी जुड़ा हुआ बताया जाता है। गिरफ्तार युवक की पहचान बंगरा निवासी अभय कुमार उपाध्याय ऊर्फ झाम बाबा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस चौक चौराहों पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान शहर के रामलखन सिंह चौक पर एक शराब धंधेबाज अपनी बाइक समेत पांच लीटर देसी महुआ शराब को छोड़कर भागने में सफल हो गया।
इसके बाद पुलिस ने जब्त बाइक को थाना लाकर जांच पड़ताल शुरू की। थोड़ी देर में बंगरा गांव निवासी अभय कुमार उपाध्याय शराब के नशे में धुत होकर थाने पहुंचकर बाइक छुड़ाने को लेकर परिसर में ही अधिकारियों के समीप हो हल्ला करने लगा।पुलिस द्वारा जब उसके शरीर में अल्कोहल की जांच की गई तो उसके शराब पीने की पुष्टि हुई, इसके बाद पुलिस ने शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…