जिले में बिजली कंपनी ने गुल की 215 घरों की बिजली

  • 31 लाख रुपये से अधिक का बकाया है बिजली का बिल
  • कंपनी मुख्यालय के निर्देश पर चला डिस्कनेक्शन अभियान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में बिजली कंपनी ने मंगलवार को सघन डिस्कनेक्शन अभियान चलाया है। इस दौरान दो सौ पन्द्रह लोगों का कनेक्शन काटा गया है। इस सभी पर 31 लाख से अधिक का बिजली बिल बकाया है। कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि कंपनी मुख्यालय के निर्देश पर जिले में सघन डिस्कनेक्शन अभियान चलाया जा रहा है। सेक्शन एक के जेई आफताब आलम ने मखदुम सराय, बबुनिया मोड़, ललन कॉम्प्लेक्स, फतेहपुर, दक्खिन टोला व शेख मोहल्ला में 19 बकाएदारों का कनेक्शन काटा है। इन सभी पर चार लाख 24 हजार का बिजली बिल बकाया है। सेक्शन दो के जेई नागेन्द्र कुमार ने राजवंशी नगर, ललित बस स्टैंड, महादेवा व नई बस्ती में 25 बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया है। इन सभी पर चार लाख 70 हजार का बिल बकाया है। सेक्शन तीन के जेई शशिभूषण कुमार ने आगूछपरा, श्रीनगर व सुदर्शन चौक पर नौ लोगों का कनेक्शन काटा गया। इन सभी पर तीन लाख 63 हजार का बिल बकाया हैं।

सीवान ग्रामीण के सहायक अभियंता प्रशांत जायसवाल के नेतृत्व में सदर जेई विनोद कुमार ने 40 बकाएदारों का कनेक्शन काटा है। इन पर तीन लाख 50 हजार से अधिक का बिल बकाया है। जीरादेई जेई नीतीश कुमार के नेतृत्व में बढ़ेया में आठ बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया है। इनपर एक लाख पांच हजार बकाया है। वहीं हुसैनगंज जेई विनय कुमार सिंह ने खरसंडा में एक लाख दस हजार बकाया रखनेवाले ग्यारह लोगों का कनेक्शन काटा है। हसनपुरा जेई संतोष कुमार ने देईपुर व पिआउर में 19 बकाएदारों का कनेक्शन काटा है। इन सभी पर डेढ़ लाख रुपये का बिल बकाया है। रघुनाथपुर जेई दर्शन कुमार ने हरनाथपुर में 20 बकाएदारों का कनेक्शन काटा है।

इन सभी पर करीब तीन लाख का बिल बकाया है। चैनपुर जेई अश्विनी कुमार सिंह ने घुरघाट पंचायत में 21 बकाएदारों का कनेक्शन काटा है। इन सभी पर करीब दो लाख दस हजार का बिल बकाया है। मैरवा जेई लोकेश कुमार ने मैरवा धाम व सकरा में दस लोगों का कनेक्शन काटा है। इन सभी पर एक लाख दस हजार का बिल बकाया है। दरौली जेई संजय सिंह ने स्थानीय दरौली बाजार में 19 लोगों का कनेक्शन काटा है। इनपर दो लाख रुपये का बिल बकाया है। गुठनी जेई योगेश कुमार ने स्थानीय बाजार में 14 बकाएदारों का कनेक्शन काटा है। इन सभी पर दो लाख 80 हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026