सिवान के दरौली में रेलकर्मी की धारदार हथियार से गोदकर हत्या

किसी के बुलावे पर सोमवार की रात घर से गया था बाहर

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के दरौली थाना क्षेत्र के किशुनपाली गांव में एक स्वैच्छिक सेवानिवृत्त रेलकर्मी की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गयी है. मृतक के शव को पुलिस ने गेंहू की खते से बरामद किया है. मृतक सोमवार की रात किसी के बुलावे पर घर से बाहर गया था.पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीवान भेजते हुए हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि किशुनपाली गांव निवासी स्व.नागेश्वर राम का पैंतालीस वर्षीय पुत्र ललन राम सोमवार की रात्रि किसी के बुलावे पर घर से बाहर गया हुआ था. जहां देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया.

इधर मंगलवार की सुबह गांव के लोग गेहूं के फसल की पटवन करने जा रहे थे. तभी देखा कि खेत में कोई व्यक्ति पड़ा हुआ है.पास जाकर देखा तो खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव पड़ा था. किसी धारदार हथियार से सिर और नाक पर वार कर बुरी तरह से वार किया गया है. लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. परिजन खेत में जाकर देखा तो वह ललन राम ही था. घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया है. मृतक रेलकर्मी रह चुका है. उसने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लिया था. थाना प्रभारी रितेश कुमार मंडल ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या धारदार हथियार से किया गया है.हांलाकि परिजनों ने समाचार प्रेषण तक थाने में आवेदन नहीं दिया था.

किसी के बुलाने पर घर से गया था ललन

परिजनों ने बताया कि ललन राम सोमवार की रात्रि आठ बजे किसी के फोन से बुलाने पर घर से बाहर गया था. बाहर जाने के दौरान किसी परिजन को सूचित नहीं किया था. देर रात घर नहीं लौटने पर बेटा राहुल और चंदन तथा पत्नी लारवपति देवी ने खोजबीन शुरू किया.लेकिन कहीं अता पता नहीं चल सका.

घटना के बाद गांव में तरह तरह की चर्चाएं

जिस परिस्थिति में अधेड़ की हत्या की गयी है, उसको लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है. अपराधियों ने ललन के सिर व नाक पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की थी. ऐसे में लोगों के जेहन में कई सवाल खड़े हो रहें हैं. अब सब कुछ पुलिसिया जाचं पर टिकी हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026