परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के सभी पंचायत व नगर पंचायतों में अधिक बिजली बकाएदारों के खिलाफ बिजली कनेक्शन काटने का कार्य चल रहा है। यह कार्य जेई संतोष कुमार द्वारा घरेलू व कमर्शियल बिजली बकाएदारों के खिलाफ किया जा रहा है। जिसमें जेई ने बताया कि शनिवार को मन्द्रापाली, पियाउर व फलपुरा पंचायतों में यह कार्य किया गया। जिसमें दर्जन भर से अधिक बिजली बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। जेई ने बताया कि यह कार्य अन्य पंचायतों व नगर पंचायतों में भी चल रहा है। यह भी बताया कि तीन हजार से अधिक रुपए बकाया होने पर तीन सौ से अधिक उपभोक्ताओं पर नोटिस व आधा दर्जन उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है।
इस दौरान कई दुकानों की भी जांच की गयी। जहां जांचोपरांत पाया गया कि कई दुकान में घरेलू कनेक्शन से कमर्शियल का प्रयोग किया जा रहा था। जिन्हें सख्त हिदायत देते दुकान का कमर्शियल कनेक्शन लेने को कहा गया। जेई ने बताया कि जिसका भी बिल बकाया है वह जल्द से जल्द अपना बिल जमा कर दें नहीं तो बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया जाएगा। मौके पर सुपरवाइजर अमित पाठक, लाइटमैन छोटे, एमआरसी विकेश कुमार, राजन कुमार तिवारी थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…