परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा पुरानी बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में शुक्रवार की रात छत के सहारे घुसकर चोरों ने करीब 5 हजार की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के संबंध में दुकानदार प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर सोने चले गए। शनिवार की सुबह दुकान खोले तो देखा कि दुकान में चोरी कर ली गई है।
दुकान में से गल्ला में रखा नगदी व मोबाइल के ईयर फोन सहित करीब 5 हजार की संपत्ति चोरी कर ली गई है। करीब एक माह के अंदर पुरानी बाजार के 11 दुकानों में चोरी की गई है। चन्दन शर्मा की फर्नीचर दुकान, विनय कुमार की राशन दुकान, लखन प्रसाद की मिठाई दुकान, अरुण शर्मा की एल्युमीनियम दुकान, अभिरंजन कुमार के लक्ष्मी साइबर कैफे, राजेश प्रसाद के जेनरल स्टोर की दुकान, मुन्ना मियां की दुकान में भी चोरी हो चुकी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…