रघुनाथपुर में ताबड़तोड़ काटे गए बिजली कनेक्शन

  • मार्च महीने तक बकाएदारों के काटे जाएंगे बिजली कनेक्शन
  • 02 हजार के ऊपर के 15 बकायेदारों के घर की बत्ती हुई गुल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड में अभियान चलाकर बकायेदारों के बिजली के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बुधवार को कुशहरा में ताबड़तोड़ 15 लोगों का बिजली कनेक्शन काट उनके घर की बत्ती गुल की गयी। 31 मार्च तक बिजली का बिल बकाया रखने वाले लोगों के घर का कनेक्शन काटा जाएगा। रघुनाथपुर पावर सब-स्टेशन के जेईई दर्शन कुमार ने बताया कि इस महीने में 77 लोगों के घर का अब तक बिजली कनेक्शन काटा गया है। इनलोगों पर करी 4 लाख रूपये का बिल बकाया था। बताया कि 2 हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों को चिन्हित किया गया है। बिजली कंपनी की एक टीम इसके लिए काम कर रही है।

कहा कि जिनके घर में लगा मीटर खराब है, उसे तुरंत बदला जा रहा है। ठंड के इस मौसम में बिजली कनेक्शन न कटे, उपभोक्ता अपना बकाया बिल अविलंब जमा कर दें। कहा कि एक बार बिजली का कनेक्शन कट गया तो, सभी बकाया बिल और पुन: कनेक्शन का चार्ज देने पर ही उनके घर बिजली की सप्लाई शुरू हो होगी। इधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड में करीब 400 लोग कनेक्शन काटे जाने के बाद भी चोरी से बिजली जला रहे हैं। इस संबंध में जेई ने कहा कि जानकारी होने पर ऐसे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026