परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई थाने के भैंसाखाल में बुधवार को बिजली कंपनी ने जांच की। इस दौरान दो लोगों को अवैध रूप से बिजली जलाते पकड़ा गया। इस संबंध में बिजली कंपनी के जेई नीतीश कुमार ने स्थानीय थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर बुधवार को भैंसाखाल में उपभोक्ताओं के परिसर में लगे मीटर की जांच की जा रही थी। इस दौरान स्थानीय निवासी राजेश्वर कुमार सिंह समीप स्थित ट्रांसफार्मर से अतिरिक्त तार के सहारे बिजली चोरी कर रहा था। पूछताछ करने पर उसने बिजली कंपनी की टीम ने बदसलूकी की।
बिजली कंपनी ने उसपर 91 हजार तीन सौ 23 रुपये का जुर्माना किया है। दूसरी ओर भैंसाखाला के ही मनोज सिंह चोरी से बिजली जलाते पकड़े गए। इनका बिजली कनेक्शन 13 हजार छह सौ 87 रुपये बकाया पर जुलाई 2017 में काटा गया था। जबकि इनके द्वारा वगैर बकाया बिल जमा कराये व बीना आरसी रसीद कटाये बिजली जलायी जा रही थी। इनपर चार हजार चार सौ 16 रुपये का जुर्माना किया गया है। छापेमारी टीम में विद्युत कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार सिन्हा, सहायक अभियंता प्रशांत जायसवाल, मानवबल जितेन्द्र चौबे, सलमान खान व दीपक कुमार दास थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…