परवेज अख्तर/सिवान : दुर्गा पंडालों को सजाने का कार्य पूरा हो गया है। पट खुलने के बाद भक्तों की भीड़ पंडालों में उमड़ रही है। वहीं पूजा समिति द्वारा रंग बिरंगी लाइटों से पंडालों की सजावट कर उन्हें भव्य रूप दिया गया है। लेकिन राजस्व की क्षति को लेकर विद्युत विभाग ने भी पूजा समितियों पर नजर रखना शुरू कर दिया है। क्योंकि पूजा के दौरान विद्युत विभाग को ज्यादातर शहर के पूजा समितियों ने विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं दिया है। जबकि शहर में करीब एक दर्जन से अधिक दुर्गा प्रतिमाएं विभिन्न पंडालों में रखी गईं हैं। सहायक विद्युत अभियंता शहरी अभय मौर्य ने बताया कि दुर्गा पंडाल स्थापित करने वाली समितियां अगर बिना कनेक्शन के बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े जाएंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…