Tarwara Hindi News

जिओ के एजेंसी संचालक से मारपीट कर 35 हजार छीना

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जी. बी. नगर तरवारा के बुद्धु छपरा में जीओ कंपनी के एजेंसी संचालक से मंगलवार को अपराधियों ने हथियार के बल पर मारपीट कर 35 हजार रुपये की छिनतई की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद भाग रहे अपराधियों का पीछा कर रहा संचालक जब अपराधियों के ठिकाने पर पहुंचा तो वहां उसके साथ मारपीट की गई। इधर घटना के बाद सूचना पर पहुंची जीबी नगर तरवारा की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके दाहिने पैर में चोट लगी थी। घायल जीबी नगर थाना क्षेत्र तरवारा निवासी अनिल कुमार है। घायल अनिल कुमार ने बताया कि जीओ का एजेंसी लेकर काम करता हूं। मंगलवार को नवका बाजार से 35 हजार रुपये लेकर निकला तो वहां से दो बाइक पर सवार पांच व्यक्ति पीछा करने लगे। जैसे ही बाइक लेकर चेमनी समीप पहुंचा तो उनलोगों ने धक्का मार कर बाइक से गिरा दिया और कट्टा देखा कर बैग व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद जब उनका पीछा किया तो गांव में ही ये लोग मिला गए और मारपीट करने लगे। तभी उक्त युवक के घर की महिलाओं ने हमला बोल दिया। जिसमें चोट लगने से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से मुझे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026