Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बैठक में टीम बना प्रचार-प्रसार करने पर जोर

सिवान। लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मदारपुर में सोमवार की शाम भाजपा महामंत्री शंभूनाथ ¨सह की अध्यक्षता में भाजपा युवा मोर्चा पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री मनोरंजन ¨सह का लोगों ने भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि ¨सह ने वर्तमान में केंद्र एवं प्रदेश सरकार के सर्वांगीण विकास पर चर्चा करते हुए योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण विद्युतीकरण,आयुष्मान भारत सुकन्या समृद्धि योजना, सहित सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से प्रखंड के सभी पंचायतों के वार्डों में 20 सदस्यी युवाओं की टीम गठित कर केंद्र एवं राज्य सरकार के कार्यों का प्रचार-प्रसार एवं लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए तत्परता के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में प्रकाश कुमार ¨सह एवं प्रखंड युवा मोर्चा उपाध्यक्ष के रूप में बिट्टू कुमार ¨सह को मनोनीत किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद, भाजपा नेता राजू साह,सत्य प्रकाश शुक्ला, मोहन ठाकुर, रितिक कुमार, विश्वरंजन कुमार, अनिल मांझी, ¨पकू कुमार ठाकुर, विवेक ठाकुर, ¨पटू कुमार ¨सह, अनिल माझी, मृत्युंजय पांडेय, वरुण कुमार ¨सह, प्रदीप कुमार सोनी, बसंत कुशवाहा, ददन प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026