जावेद खान/सिवान:- बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर मीर टोला में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मंगलवार को गाली-गलौज के बाद मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलते ही बड़हरिया पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने और कागजात लेकर थाना पर बुलाया। थाना क्षेत्र के सदरपुर मीरटोला गांव निवासी डॉ. ए हाशिम ने मंगलवार को थाना में आवेदन दिया है कि मेरे नाम की बैनामा भूमि जिसका खाता न 114 सर्वे न 331, 332 कुल रकबा 2 कट्ठा 5 धुर है इस पर मेरा मकान और सहन की भूमि पर धन जन के बल पर मेरे पड़ोसी नुरुल होदा,शम्स तबरेज, असदुल्लाह, जबरन कब्जा जमाने के लिए अवैध हथियार, लाठी डंडे लेकर गाली देते हुए धमकी दे रहे हैं। जब इसका विरोध किया तो विरोधियों द्वारा मारपीट कर धमकी दी गई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को कागजात के साथ थाना पर बुलाया गया है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…