Categories: पटना

पुलिस-अपराधियों में मुठभेड़, चली गोलियों….एनकाउंटर में मर्डर केस के तीन आरोपी गिरफ्तार

पटना: मुजफ्फरपुर शहर के बीबी कॉलेजिएट के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. दोनों तरफ से दर्जनों राउंड फायरिंग जिसमें एक अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया. उसे पैर में गोली लगी है. मौके से कुल दो अपराधियों की गिरफ्तारी हुई. एक की गिरफ्तारी पहले ही हो गयी थी. उसी की निशान देही पर टाउन इंस्पेक्टर अनिल कुमार फोर्स लेकर बीबी कॉलेजिएट में अन्य दो को पकड़ने गए थे लेकिन, पुलिस को देखते ही सामने से फायरिंग शुरू कर दी गयी. आत्मरक्षार्थ पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई जिसमें एक अपराधी घायल हो गया।

पुलिस ने मौके से हथियार और बाइक भी बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान शहर के एक व्यवसायी पुत्र राहुल कुमार, जहानाबाद घोषी के सुमित और भिखनपुरा के विश्वजीत के रूप में हुई है. सुमित के पैर में गोली लगी है. वह वर्तमान में किराए के मकान में अमगोला में रहता है. उसको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से SKMCH भेजा जाएगा. SSP जयंतकांत ने बताया कि ये तीनों अपराधी व्यवसायी गोविंद ड्रोलिया के मर्डर में संलिप्त थे। उनकी हत्या व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता में हुई थी।

मुजफ्फरपुर में देर रात खूब गोलियां चली है। बताया जा रहा कि पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें धांय धांय गोलियां चली है। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के चर्चित जर्दा व्यवसाई गोविंद ड्रोलिया हत्या मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर हत्या मामले के आरोपियों को पकड़ने के लिए मशक्कत की।

वहीं मुठभेड़ के बाद पुलिस ने शूटर को दबोचा है। बता दें कि झड़प के दौरान एक अपराधी को गोली भी लगी है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के बीबी कॉलेजिएट के आसपास घटी है। गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहशत में था। वहीं पुलिस ने अपराधियों को दबोचते हुए मामले का खुलासा किया है और पूछताछ के बाद बाकी कड़ियों पर से पर्दा उठाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026