Categories: पटना

यूक्रेन से लौटे कई छात्र पटना पहुंचे, डिप्टी सीएम समेत कई मंत्रियों ने गुलाब देकर किया स्वागत

पटना: यूक्रेन में फंसे बिहार के छात्रों में से 7 छात्र पटना पहुंच गए है। दिल्ली से ये छात्र पटना पहुंचे है। पटना एयरपोर्ट पर मंत्री संजय झा, तारकिशोर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन ने बच्चों का किया। बच्चों का स्वागत गुलाब देकर किया गया। एयरपोर्ट परिसर में छात्रों को लाये जाने के दौरान डीएम और अन्य अधिकारी भी पहुंचे हैं।

पटना एयरपोर्ट पहुंचे छात्रों ने बताया कि उन्हें वापस लौटने की बड़ी ख़ुशी है। इसके लिए वह भारत और बिहार सरकार का धन्यवाद करते हैं. उन्होंने बताया कि यूक्रेन के हालात अभी बहुत खराब हैं। बाजार बंद हो गये हैं। बमबारी हो रही है. अभी बहुत से छात्र वहां फंसे हुए हैं, उन्हें भी वापस लाया जाये तो ख़ुशी होगी। छात्रा ने बताया कि अभी तक तो यूक्रेन से वापस आने में उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है।

बता दें कि यूक्रेन पर रूस के हमले के तीसरे दिन वहां फंसे 219 भारतीय छात्रों को लेकर एअर इंडिया का विमान AI-1943 शनिवार रात 8 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026