परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज शहर के मुख्य सड़कों पर यदि अतिक्रमणकारियों द्वारा दोबारा अतिक्रमण किया गया तो उन पर आॅन द स्पॉट प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। यह जानकारी देते हुए एसडीओ मंजीत कुमार ने कहा कि सप्ताह के शनिवार को अनुमंडल प्रशासन सड़क पर उतरकर दोबारा किए गए अतिक्रमणकारियों पर आॅन द स्पॉट प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब दोबारा अतिक्रमण नहीं होगा। नाले के बाहर ही ठेला या छोटी दुकान को लगाया जा सकता है। एसडीओ ने कहा कि शीघ्र ही अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न प्रखंडों के मुख्य सड़कों पर छोटे-छोटे बाजारों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को दिशानिर्देश दे दिया गया है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…