परवेज अख्तर/सिवान : बड़हरिया प्रखंड के छोटकी पकड़ी के मूंजवानी में मंगलवार को अचानक आग लग गई। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। आग की लपट इतनी तेज थी कि गांव के लोग अपने-अपने घरों से पलायन करने लगे। इस घटना की सूचना जैसे ही स्थानीय सीओ वकील प्रसाद एवं थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को मिली दोनों पदाधिकारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके पूर्व ग्रामीण काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा चुके थे। वहीं आग कैसे लगी इसके बारे में ग्रामीण कुछ भी बताने से परहेज करते रहे। उधर समय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के नहीं पहुंचने से ग्रामीण आक्रोशित थे। ग्रामीण गुलाम अनवर उर्फ बंटी, इरफान अहमद, गुफरान अली, इमरान अली, जियाउद्दीन जिदान आदि ग्रामीणों ने बताया कि आग की भयावह स्थिति को देखते हुए फायरब्रिगेड को सूचना दी गई, परंतु आग बुझाने के बाद गाड़ी पहुंची।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…