परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर में सड़क के अतिक्रमण के कारण हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। जाम के कारण लोग घंटाें जाम में फंसे रहते हैं। इस कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार छोटे-छोटे दुकानदारों द्वारा सड़क के दोनों तरफ ठेला, खोमचा आदि रख अतिक्रमण करना बताया जाता है। इन दुकानदारों को पुलिस द्वारा कई बार हिदायत दी जा चुकी है, इसके बावजूद भी वे अपनी दुकान लगा सड़क का अतिक्रमण कर लेते हैं। जाम की समस्या सबसे अधिक राजेंद्र चौक से लेकर फुलेना शहीद स्मारक तक तथा राजेंद्र चौक से नखास चौक तक जाम की अधिक समस्या रहती है।
वहीं शिव मंदिर के पास ट्रकों का लोडिंग व अनलोडिंग का समय निर्धारित होने के बाद भी वे इस पर ध्यान नहीं देते हैं जिसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।इधर कई बैठकों में यह प्रस्ताव पारित हुआ कि सड़क के दोनों तरफ जितने लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है उसे तुरंत हटाया जाएगा, लेकिन आजतक उसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जाम से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल व कोचिंग जाने वाले बच्चों को होती है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…