सिवान: शिक्षक संघ व पदाधिकारियों की सहभागिता से शिक्षकों की हुई प्रोन्नति

परवेज अख्तर/सिवान: विगत तीन साल से लंबित पड़े करीब तीन हजार अनुमोदित शिक्षकों की पदोन्नति बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई सिवान के अध्यक्ष रामेश्वर पाठक, प्रधान सचिव रामप्रवेश सिंह काफी हद तक सक्रिय हो नियमित शिक्षको को प्रोन्नति निमित पत्र निर्गत कराने का कार्य किया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अवधेश कुमार के कार्यालय के लिपिक संजीव कुमार पांडेय के अथक परिश्रम स्थापना डीपीओ की सक्रियता का परिणाम है कि आज जिले भर के नियमित शिक्षकों में सबसे अधिक लोकप्रियता डीपीओ और लिपिक संजीव के प्रति हैं।

कार्यकारी प्रधान सचिव विश्वमोहन कुमार सिंह ने बताया कि मैट्रिक प्रशिक्षित स्नातक स्तर और प्रधानाध्यापक स्तर के कुल तीन हजार नियमित शिक्षकों को इस प्रोन्नति से सीधे वित्तीय लाभ होगा। जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शिक्षा स्थापना से होली पर मिली प्रोन्नति निमित पत्र का सभी अंचल के शिक्षकों ने स्वागत किया है। स्वागत करने वालों में मो. असगर अली, विनय शंकर सिंह, शंभूनाथ सिंह, गांधी यादव, जानुदीन, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अवधेश यादव, मनोज शुक्ला, अजय सिंह, शिवसागर सिंह, जाहिद हुसैन संजीव कुमार पांडेय, अरुण कुमार सहित अनेक शिक्षक शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026