बसंतपुर में अतिक्रमण से लगता है जाम, लोग होते हैं हलकान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय में सड़क किनारे अतिक्रमण होने से हमेशा जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। वहीं जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान लंबी दूरी तय करने वाले वाहन जाम में फंस जाते हैं, साथ ही बाजार में खरीदारी करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रविवार को बसंतपुर बाजार में एनएच 227 ए पर जाम लगने से कड़े धूप में लोग कराहते नजर आए। जाम में गाड़ियां रेंगती रही। सड़क जाम दोपहर करीब दो बजे से तीन बजे तक रहा।

बताया जाता है कि बसंतपुर में एनएच 227 ए के किनारे ठेला, खोमचा, सब्जी दुकानदारों द्वारा दुकान लगा सड़क का अतिक्रमण कर लिया गया है। वहीं वाहन संचालक द्वारा सड़क पर ही यात्रियों को बैठाने एवं उतारने का काम किया जाता है। इस कारण हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। वहीं बाइक कसर वाहन बाइक चालक पूरी कर देते हैं। वे खरीदारी करने के लिए बाजार आते और अपनी बाइक को यत्र-तत्र खड़ी कर देते हैं जो जाम का कारण बन जाता है। यह सब देखते हुए भी प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ रहता है। जाम से निजात दिलाने के लिए एक चौकीदार तक की व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं की गई है। जाम का नजारा बसंतपुर सब्जी मंडी एवं महाराजगंज रोड में हमेशा देखने को मिलता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026