हसनपुरा: पार्ट्स व रिपेयरिंग दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति जली

एमएच नगर थाना क्षेत्र के हुसैन बंगरा चट्टी स्थित शिवम आटो सर्विस दुकान में लगी आग

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के हुसेना बंगरा चट्टी स्थित पार्ट्स व बाइक-आटो रिपेयरिंग दुकान (शिवम आटो सर्विस) में रविवार की अल सुबह आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। शिवम आटो सर्विस दुकान मालिक शैलेश कुमार पंडित ने बताया कि शनिवार की शाम अपनी दुकान बंद कर घर चला था। रविवार की सुबह पड़ोसी दवा दुकानदार रंजीत सिंह ने मोबाइल से फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान से धुआं निकल रहा था।

जल्द ही दुकान का शटर खोल आग बुझाने का प्रयास करता तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सक। उन्होंने बताया कि इस अगलगी में दो बाइक, तीन स्टेबलाइजर कंप्रेशर, पंचर मशीन, ग्रेंडर, 40 पीस मोबिल, 70 पीस शीटकवर, 90 पीस ब्रेक केबल, 40 पीस फिलटर, पेंट मशीन, 10 पीस वाइजर आदि सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026