परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित पोखरे से सदर सीओ श्यामा का प्रसाद के नेतृत्व में गुरुवार को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया.मिली जानकारी के अनुसार जलजीवन हरियाली के तहत पोखरे का सौंदिकर्ण का कार्य चल रहा है.लेकिन राम नगर स्थित पोखरे पर दलितों का अतिक्रमण था.जिसे पहले भी अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था.लेकिन नही हट पाया था. गुरुवार को सदर सीओ और मुफस्सिल थाना अपने दल बल के साथ राम नगर पहुंच पोखरे को अतिक्रमण मुक्त कराया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोखरे से पांच दलित परिवार को बेघर कर दिया गया. अब देखना यह है कि प्रशासन द्वारा पोखरे को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद फिर अतिक्रमण होती है या नहीं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…