Siwan News

संठी गांव में मुख्य दरवाजा तोड़ ढाई लाख की चोरी, पांच आरोपित

घर के सभी सदस्य रहते हैं बाहर

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के रघुनाथपुर स्थानीय थानाक्षेत्र के संठी गांव से घर का मुख्य दरवाजा व खिड़की तोड़कर ढाई लाख मूल्य की संपत्ति चोरी का मामला प्रकाश में आया है. गांव निवासी सूर्य कुमार दुबे ने एक लिखित आवेदन देते हुए नामजद चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. घटना के संबन्ध में बताया जा रहा है कि गांव निवासी सूर्य कुमार दुबे की घर की मुख्य दरवाजे व घर की खिड़की तोड़ कर घर मे प्रवेश कर घर मे रखा ढाई लाख की सम्पति चोरी कर ली गई. आवेदक के मुताबिक चार पंखे, तीन चौकी, दो गैस सिलेंडर, एक गैस चूल्हा, दो अटैची, एक साइकिल, तीन क्विंटल चावल, दो क्विंटल गेंहू, बर्तन, दो पासपोर्ट व बक्सा में रखे सोने व चांदी के जेवर सहित अन्य सामान चोरी कर ली गई है. घर में कोई सदस्य नहीं रहता था. सभी सदस्य हरियाणा के गुड़गांव शहर में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं. घर मे एक बृद्ध महिला रहती थी. वह भी तीन माह पूर्व अपने बेटे जे पास चली गई. यह चोरी की घटना 24 दिसम्बर की रात की बताई जा रही है. घटना की जानकारी पड़ोसी द्वारा अगले दिन सुबह में दी गई. घटना कि जानकारी मिलते ही घर के सदस्य अगले दिन घर पहुंचकर देखा कि घर के मुख्य दरवाजे व खिड़की टूटे हुए हैं. अंदर जाने पर पूरा समान बिखरा पड़ा था. थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026