परवेज अख्तर/सिवान : शनिवार को एसडीओ कोर्ट के परिसर में गेट के समीप से एसडीओ रामबाबू बैठा के आदेश पर अतिक्रमण किए गए दो गुमटीनुमा दुकानों को हटाया गया. मिली जानकारी के अनुसार एसडीओ कोर्ट गेट के बगल में दो दुकाने थी. जिसमें फोटो स्टेट, ऑनलाइन का काम चलता था. जो किसी नंदकिशोर यादव की बताई जा रही है. लोगों का कहना है कि नंदकिशोर यादव ने अपनी एक दुकान पंद्रह हजार रुपये प्रति माह की दर से एक व्यक्ति को दिया था. जो बाहर के रहने वाला है और सीवान में दुकान चला कर परिवार का पालन पोषण करता था.
वह बीते दिनों होलिका दहन के दिन होली मनाने अपने गांव चला गया और होली बीतने के बाद लौटा तो पुनः दुकान खोलने गया तो नंदकिशोर यादव ने दुकान में अपना ताला लगा कर मासिक शुल्क बढ़ाने की बात कहने लगा. जिसके बाद किरायेदार ने अपनी समान निकलने की बात कही. उसपर उसने कहा कि इसमें तुम्हारा कुछ भी नहीं है. जिसके बाद किरायेदार ने इसकी शिकायत एसडीओ रामबाबू बैठा से किया. जहां एसडीओ के आदेश पर गुमटीनुमा दुकान को हटाई गई. वही हटाने के दौरान सदर सीओ ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, नगर परिषद कर्मी आदि लोग मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…