रघुनाथपुर के दो गांवों में हुई आगलगी की घटना में डेढ़ दर्जन लोगों के आशियाने हुए तबाह

परवेज अख्तर/सिवान : शनिवार को रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के दो गांवों में आग लगी की घटना हुई. जिसमें करीब डेढ़ दर्जन लोगों के आशियाने जलकर राख हो गए. इनके घरों में रखे अनार कपड़े नगदी साहित्य लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई. घटना में थाना क्षेत्र के गभिरार पंचायत के कौसड़ गांव के बगीचे में 11 बजे के करीब बिजली की लो टेंशन नंगा तार टूट कर गिरने से झोपड़ी में आग लग गयी. लपेटा ने आस पास के कुल 15 लोगों के करीब 30 से अधिक झोपडी जलकर राख हो गई.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिजली कातार गिरने से नंदजी यादव की झोपड़ी में आग लग गयी. तेज पछुआ हवा के कारण आस पास के लोगों की झोपड़ी अपने चपेट में ले लिया. ग्रामीणों ने पंप सेट से आग बुझाने का प्रयास किया. इसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय फायर ब्रिगेड को सूचना दी. फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच आग बुझाने में लग गई. आंदर प्रखंड से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया गया. जहां पर दोनों फायर ब्रिगेड गाड़ियों व पम्प सेट से आग पर काबू पाया गया. इस घटना में करीब 80 क्विंटल गेहूं जल गया. घटना में कपड़ा, अनाज, रुपया नगद, मवेशी  चारा, वर्तन व अन्य समान जल गया. पीड़ित में वचन देव यादव, हरिशंकर यादव, दयाशंकर यादव, मनोज कुमार यादव, नन्द जी यादव, नितेश कुमार यादव, अभिषेक यादव, अशोक यादव, अमर यादव, तेंगन साह, सुमेर साह, सुभाष साह, उमेश साह आदि शामिल हैं.

वही दूसरी ओर संठी गांव की मंझरिया बिन टोली मुहल्ले में शुक्रवार की रात बदरी बिन व छांगुर बिन की झोपडी में बिजली की शर्ट सर्किट से आग लग गयी. जिसमें दो झोपड़ी जल कर राख हो गई है. सीओ अशोक कुमार मिश्रा में बताया कि आग की घटना की जांच चल रही है. पीड़ितों परिवार की सूची बनाई जा रही है. जल्द सहायता राशि दी जाएगी.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024