Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

इंजीनियर युवक हत्याकांड में दोस्त को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

फरार गोपालगंज में पोस्टेड आयकर इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सीवान:- गुरुवार को महादेवा ओपी क्षेत्र के मालवीय नगर में एक भाड़े की मकान में रांची के इंजीनियर हर्षित सिंह की हत्या मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार. मृतक रांची के किस्ता मोड़ निवासी रमेश सिंह के 24 वर्षीय पुत्र हर्षित सिंह अपने घर से भोपाल बीटेक की परीक्षा देने के लिए घर से निकल था पटना पहुचने के बाद भोपाल के लिए एक भी ट्रेन नही थी.जिसके बाद वह अपने डिप्लोमा क्लास साथी के धनबाद निवासी प्रीतम मिश्रा से सिवान मिलने के लिए आया और प्रीतम ने अपने साथी के स्वागत में एक मटन पार्टी दिया मटन पार्टी में गोपालगंज में पदस्थापित आयकर इंस्पेक्टर प्रसून पंकज भी अपने साथियों के साथ शामिल हुए।

जिसमे मटन के साथ-साथ शराब भी परोसे गए और शराब पीकर प्रीतम कुमार के आए हुए मित्र हर्षित कुमार सिंह और प्रीतम कुमार का रूममेट जो इंकमटैक्स का इंस्पेक्टर है प्रसून पंकज ने आपा खो दिया और फिर किसी बात किसी बात को लेकर मामलाआप से तुम तक पहुंच गई और धीरे-धीरे करते-करते या बात इतनी बढ़ी कि प्रीतम कुमार के मित्र हर्षित को उसके इंस्पेक्टर प्रसून पंकज ने अपने कुछ लोगों को बुलाकर जमकर पिटाई कर दी और अपने रूममेट को धमकी भी दिया कि अगर पुलिस को बताया तो अंजाम बुरा होगा। फिर अपने दोस्त को इलाज के लिए परेशान लगातार वह कोशिश करता रहा कि दोस्त का इलाज हो जाए लेकिन एक कंपाउंडर को बुलाकर दर्द की दवा दिला दी जाती है और कटे चोट लगे जख्म पर डिटॉल लगा दिया जाता है. लेकिन चोट इतनी गहरी थी कि हर्षित मौत की नींद शो गया. इस संबंध में महादेवा ओपी प्रभारी शशि भूषण मिश्र ने बताया कि मृतक के मित्र प्रीतम हिरासत में है. पूछताछ चल रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026