परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलोरी सरसर गांव में शुक्रवार को एक अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार दो भाई को टक्कर मार दी और कार लेकर फरार हो गया। घायल दोनों भाइयों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल का सदर अस्पताल में इलाज चला रहा है। मृतक सरसर गांव निवासी सुरेश यादव है जबकि घायल गांव निवासी शैलेंद्र यादव है।
बताया जाता है कि दोनों भाई सुरेश व शैलेंद्र साइकिल पर सवार होकर बाजार में मवेशी का दान लेने आए थे। दान लेने के बाद दोनों भाई साइकिल से घर जा रहे थे तभी एक अनियंत्रित कार दोनों को टक्कर मार दी। जिससे सुरेश यादव की मौत हो गई और शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वहीं स्वजनों ने मुआवजा की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…