परवेज अख्तर/ सीवान: “जाना चाहते हो अगर किसी के दिल मे,तो एक ही रास्ता है,वो है रक्तदान करके “!यह उक्त लोकोक्ति उस समय चरितार्थ हुई कि जब ब्लड की कमी से जीवन व मौत से जूझ रहे एक पीड़ित व्यक्ति को सूचनार्थ व्यक्ति ने अपनी पुत्री के जन्मदिन के मौके पर रक्तदान करके उसके जीवन में चार चांद लगाने का काम किया।यह सराहनीय कार्य सीवान जिले के रेड क्रॉस के परिसर में बुधवार को किया गया।जहां मानवता का परिचय देते हुए अपनी पुत्री के जन्मदिन के अवसर पर एक व्यक्ति ने रक्तदान करके एक पीड़ित व्यक्ति की जान जाते- जाते-जाते बचा ली।
पूरे दिन अस्पताल परिसर में यह चर्चा का विषय बना रहा।यहां बताते चले कि जिले के बसंतपुर प्रखंड के शेखपुरा गांव के निवासी इंजीनियर सद्दाम हुसैन ने अपनी पुत्री इफरा हुसैन के जन्मदिन के मौके पर ब्लड की कमी से जीवन व मौत से जूझ रहे एक पीड़ित व्यक्ति का सहारा बने।पीड़ित के लिए इंजीनियर सद्दाम ने रक्तदान करके पीड़ित के नए जीवन की पारी का शुरुआत कर डाले।बतादें कि इसी प्रखंड के कपड़ीपुर गांव निवासी गुड्डू यादव जो चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार ब्लड की कमी से जीवन व मौत से जूझ रहे थे
इसी बीच यह बात की जानकारी जब शेखपुरा गांव निवासी इंजीनियर सद्दाम हुसैन को मिली तो उन्होंने फौरन सीवान सदर अस्पताल के लिए अपने दोस्त मोहम्मद नूरेन के साथ रवाना हुए।और ससमय अस्पताल पहुंचकर उन्होंने अपनी पुत्री के जन्मदिन के अवसर पर पीड़ित गुड्डू यादव के लिए रक्तदान किए।इस मौके पर इंजीनियर सद्दाम हुसैन ने कहा कि रक्तदान महादान है।अगर आपके द्वारा रक्तदान से किसी पीड़ित की जान बच जाए तो इस सराहनीय कार्य में लोगों को पीछे नहीं हटना चाहिए बल्कि बढ़-चढ़कर हिस्सा लेनी चाहिए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…