पटना

खौफनाक! कॉल रिसीव नहीं हुई तो घर के अंदर गई पड़ोसन, अंदर के नजारे ने खड़ा किया बड़ा सवाल

पटना: बिहार के जहानाबाद जिले में हुई खौफनाक घटना ने राज्‍य में कानून-व्‍यवस्‍था की स्थिति पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला मुख्‍यालय के घने मोहल्‍ले में महिला शिक्षक की हत्‍या और डकैती से आम लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं। इस मामले की तह तक जाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगा।

मूल रूप से रांची की रहने वाली थीं शिक्षिका

नगर थाना क्षेत्र के इरकी मोहल्ले में सोमवार की शाम शिक्षिका नुजहत फातमा की हत्या कर लुटेरे घर से नकदी समेत लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गए। पाली थाने के अलीनगर की मूल निवासी नुजहत परबीघा थाने के मनवलिया प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक थीं। वह मूल रूप से रांची की रहने वाली थीं। एक साल पहले यहां घर बनाकर रहना शुरू किया था।

पड़ोस की महिला को सबसे पहले मिली जानकारी

इरकी से ही वह प्रतिदिन विद्यालय जाती थीं। घटना के संबंध में बताया गया है कि पड़ोस की एक महिला बार-बार शिक्षिका के मोबाइल पर फोन कर रही थी। फोन नहीं लगने के कारण वह खुद उससे मिलने उसके घर चली गई। घर में प्रवेश करते ही चिल्लाने लगी। घर का सामान बिखरा था। शिक्षिका के हाथ-पैर बंधे हुए थे। हल्ला सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे। शिक्षिका के शरीर में कोई हलचल नहीं होने से लोगों का शक गहरा हो गया। लोगों की सूचना पर नगर थाने की पुलिस पहुंची तो शिक्षिका को मृत पाया। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय ने घर की बारीकी से निगरानी की।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024