परवेज़ अख्तर/सिवान:- नपं के ईओ और प्रधान लिपिक संग मारपीट मामले में 22 दिनों से फरार चल रहे नपं अध्यक्ष के भसुर सत्येंद्र यादव को स्थानीय पुलिस ने शनिवार की देर रात्रि उनके घर से गिरफ्तार कर लिया तथा रविवार को जेल भेज दिया गया। वहीं इस कांड में नपं अध्यक्ष मंजू देवी, उनके देवर जितेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। केस के अनुसंधानकर्ता दिलीप कुमार ने बताया कि नपं अध्यक्ष सहित अनेक अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी अभियुक्त फरार बताए जाते हैं।
ज्ञात हो कि 28 अगस्त को मुख्यमंत्री द्वारा नल जल योजना का उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिग से किया जाना था। इसको लेकर नगर पंचायत के सभागार में एलईडी लगाई गई थी, इसमें सभी वार्ड पार्षद मौजूद थे। इसी बीच नपं अध्यक्ष मंजू देवी ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ईओ से सवाल करने लगी। इसी बीच उनके भसुर सत्येंद्र यादव, देवर जितेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, भतीजा मिथुन यादव, सोनू यादव ने कार्यपालक पदाधिकारी एवं प्रधान लिपिक मनु कुमार सिंह के साथ धक्का मुक्की एवं मारपीट की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी ने उक्त लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…