Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

विभागीय पोर्टल पर भूमि ब्योरा में गड़बड़ी से रैयत परेशान

परवेज़ अख्तर/सिवान:- बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन भू लगान पोर्टल पर भूमि का विवरण सही ढंग से अंकित नहीं होने से रैयत परेशान हैं। उन्हें ऑनलाइन लगान जमा करने में कठिनाई हो रही है। स्थिति यह है कि अधिकांश रैयतों का ऑनलाइन भू लगान का भुगतान संभव नहीं हो पा रहा है। भू लगान पोर्टल पर जिला अंचल हल्का मौजा भर कर जमाबंदी खोलने पर रैयत की भूमि से संबंधित बकाया लगान नहीं दिखता है जिससे ऑनलाइन भुगतान नहीं हो रहा है। बता दें कि प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया के आह्वान को बढ़ावा देने तथा रैयतों के हितों व सुविधा को ध्यान में रखकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अपने वेबसाइट पर विभिन्न कार्यों के निष्पादन की ऑनलाइन सुविधा की व्यवस्था की है। इस वेबसाइट की पोर्टल पर रजिस्टर-2 में रैयत का ब्योरा देखने, बकाया लगान जमा करने, पिछला लगान की जानकारी प्राप्त करने, ऑनलाइन लगान भुगतान करने समेत विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध है।

इस व्यवस्था का उद्देश्य है कि रैयत को भूमि संबंधी जानकारी और कागजी कार्य को लेकर कार्यालय का चक्कर नहीं काटने पड़े। उनके समय की बचत हो, शुद्धता और पारदर्शिता के साथ कार्य हो, लेकिन स्थिति यह है कि अधिकांश रैयतों की भूमि का विवरण उसमें अपूर्ण है। कई रैयतों का नाम अथवा उनके पिता का नाम भी गलत अंकित दिख रहा है। इतना ही नहीं भूमि का अंकित रकबा में भी गड़बड़ी सामने आई है। देखा जाए तो अधिकांश रैयतों की भूमि का पिछला जमा लगान अंकित नहीं है। इससे आगे के लगान का भुगतान ऑनलाइन जमा नहीं हो पा रहा है। इससे दाखिल खारिज में भी परेशानी हो रही है। साथ ही लगान जमा करने के लिए राजस्व कर्मी के पास जाना व्यवस्था बनी हुई है। रैयत को कार्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026