Categories: पटना

भ्रष्ट BDO के तीन ठिकानों EOU की चल रही है छापेमारी….जानिए- कितनी संपत्ति का मालिक है आरोपी

पटना: बिहार के एक और बड़े पदाधिकारी पर आर्थिक अपराध इकाई ने शिकंजा कसा है। सीतामढ़ी के बाजपट्टी प्रखंड के बीडियो संजीत कुमार के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि आर्थिक अपराध इकाई की 3 टीम बीडियो के अलग-अलग ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

आर्थिक अपराध इकाई के मुताबिक प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार पर आय से अधिक संपत्ति धारण करने का आरोप है। सीतामढ़ी के अलावे बीडीओ के पटना स्थित गोपालपुर- बैरिया- अब्दुल्लाह चक आवास पर छापेमारी हो रही है। इसके अलावा पटना के ननौरी, धनरूआ स्थित पैतृक आवास पर छापामारी की सूचना है।

बीडीओ के बाजपट्टी सीतामढ़ी स्थित कार्यालय पर भी आर्थिक अपराध इकाई की टीम पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है बीडीओ के पास 1 करोड़ 26 लाख 75 हज़ार 368 रुपए की संपत्ति है यह आय के ज्ञात श्रोतों से 96% ज्यादा है। छापामारी को लेकर पूरी गोपनीयता बरती जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026