Categories: पटना

बिहार कैबिनेट की बैठक में 6 एजेंडों पर लगी मुहर….मुख्यमंत्री के लिए एक अतिरिक्त परामर्शी का पद स्वीकृत….

पटना: आज की कैबिनेट मीटिंग में 6 महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। अब बिहार के मुख्यमंत्री के लिए एक अतिरिक्त परामर्शी का पद स्वीकृत किया गया है। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी है। बिहार विकास मिशन के अंतर्गत मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी के पद के सृजन की स्वीकृति दी गई है।

सप्तदश बिहार विधानसभा के पंचम सत्र तथा बिहार विधान परिषद के 200 वें सत्र बजट सत्र के औपबंधिक कार्यक्रम की स्वीकृति दी गई है। बिहार विधानमंडल का सत्र 25 फरवरी 2022 से शुरू होगा। पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद की संयुक्त बैठक राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा।

बिहार मोटर वाहन अधिनियम के करारोपण के लिए निर्माण उपकरण वाहन एवं इस कोटि के अन्य गैर परिवहन वाहन जो किसी कोटि में आच्छादित नहीं हो को अंतः स्थापित किया गया है. नव पंजीकृत निर्वाचकों को फ्री ऑफ कॉस्ट ईपिक डिलीवरी के लिए पीवीसी-एपिक मुद्रण एवं निर्माण कार्य पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के उपक्रम सरस्वती प्रेस को बिहार वित्त नियमावली के नियम के तहत नामांकन के आधार पर प्राधिकृत किया गया है. पटना जिला के बहादुरपुर थाना भवन निर्माण के लिए बाजार समिति की प्रस्तावित 50 डिसमिल भूमि एवं पूर्वी चंपारण के पिपरा कोठी थाना भवन निर्माण के लिए कृषि फॉर्म की प्रस्तावित 70 डिसमिल भूमि गृह विभाग को हस्तांतरित करने के लिए कृषि विभाग के संकल्प के प्रस्ताव पर मंत्री परिषद की स्वीकृति मिली है।

बिहटा अग्नि प्रशिक्षण संस्थान को क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए आठ लाख 25 हजार की लागत दर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को परामर्शी के रूप में नामांकन करने के प्रस्ताव पर मंत्री परिषद की स्वीकृति मिली है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026