Siwan News

जिले के सभी संकुल केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी

परवेज अख्तर/सिवान : जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में 3 से 9 अक्टूबर के बीच कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों के अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा ली गई थी। इन उत्तर पुस्तिकाओं की जांच दूसरे दिन मंगलवार को जारी रही। जिले के विभिन्न संकुलों पर शिक्षक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते देखे गई। यह जांच 30 अक्टूबर तक चलेगा। लकड़ी नबीगंज के किशुनपुरा संकुल काशिफ इसरार के नेतृत्व में कापी जांच की जा रही है। वहीं रघुनाथपुर के आठ संकुलों पर करीब दो सौ शिक्षक उतर पुस्तिकाओं की जांच में लगे हैं। गभीरार संकुल प्रभारी मनोज कुमार भगत ने बताया कि गंभीरर, टारी, मुरारपट्टी, नवादा, कन्हौली, राजपुर, करसर, चकरी संकुलों पर उतर पुस्तिकाओं की कार्य चल रही है। उन्होंने बताया कि संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय गभीरार में शिक्षक मुकेश कुमार सिंह, मनोज कुमार भगत, अजय कुमार तिवारी, प्रकाश चंद्र द्विवेदी, सुनील कुमार गुप्ता, मुकेश सिंह, विनय प्रसाद, रामनाथ, अवधेश यादव विजय राम सहित अन्य शिक्षक लगे हुए हैं। इसके अलावा दारौंदा, जीरादेई, हसनपुरा, बसंतपुर, भगवानपुर समेत अन्य प्रखंड के संकुलों में काफी जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024