परवेज अख्तर/सीवान-: सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय श्यामपुर-भंटापोखर संकुल संसाधन केंद्र पर अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन की उत्तर-पुस्तिकाओं की जांच का कार्य तीसरे दिन भी जारी रहा। संकुल समन्वयक धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं की जांच, मूल्यांकन पंजी का संधारण, संकुल स्तरीय समेकन आदि का काम 22 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक होगा। उन्होंने बताया कि इस संकुल में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों की कुल संख्या 14 हैं। उल्लेखनीय है कि 2958 उत्तर-पुस्तिकाओं की जांच के लिए 35 शिक्षक-शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति की गई है। मौके पर प्रधानाध्यापक निशिकांत श्रीवास्तव, विनय प्रकाश राम, सुनील शंकर, अरुण कुमार, शैलेश कुमार, जितेंद्र कुमार यादव, जितेंद्र सिंह, नीतू सिंह, रूपेश कुमार, विनोद कुमार, पुनीता कुमारी, मीना चौधरी, मानवेंद्र कुमार, राजेश कुमार, दिलीप कुमार आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…