Siwan News

प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सिवान :- नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद के पास मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रविवार की शाम अखाड़ा नंबर एक के लाइसेंधारी एवं समिति सदस्यों के साथ हुई मारपीट मामले में लाइसेंधारी द्वारा थाना में आठ नामजद एवं दस अज्ञात पर प्राथमिक दर्ज कराई गई है। नगर थाना में अखाड़ा नंबर एक के लाइसेंधारी एवं मखुदम सराय ब्रह्मस्थान निवासी राजकुमार सोनी द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया कि विसर्जन के लिए बड़ी मस्जिद के पास पहुंचा तो अखाड़ा आगे नहीं बढ़ रहा था। अखाड़ा में शामिल मखदुम सराय तुरहा टोली निवासी सुदर्शन साह, निरहुआ साह, प्रदीप साह, अनिल साह, कन्हैया साह, गंगा राय रौनियार, विक्की साह एवं उसका भाई और दस अज्ञात व्यक्ति लाठी डंडा लेकर भांज रहे थे और आगे अखाड़ा नहीं बढ़ने दे रहे थे। मैं अपने भाई के साथ और अखाड़ा के साथ चलने वाले शांति समिति के सदस्य अखाड़ा बढ़ाने के लिए पहुंचे तो वे लोग गाली गलौज करते हुए सभी को मारने लगे। उसमें मैं और मेरा भाई तथा समिति के कई सदस्य घायल हो गए। प्रशासन के प्रयास से किसी तरह मामले को शांत कराया गया। वहीं नगर थाना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि मारपीट करने का आवेदन लाइसेंधारी द्वारा दिया गया है। इस मामले में आठ नामजद एवं दस अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024