Categories: पटना

शादी के बाद भी एक चीज के लिए नाराज था पति, किसी ने सोचा नहीं था कि लव मैरिज के बाद ऐसा करेगा

नालंदाः पहले प्यार, फिर शादी और उसके बाद पत्नी की हत्या. आपको अजीब लगेगा लेकिन नालंदा में कुछ ऐसा ही हुआ है. नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र के चौधरी कॉलोनी में गुरुवार की रात पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद शव को फंदे पर लटका पति फरार हो गया. लोगों से मिली जानकारी के अनुसार वह एक बात से नाराज था.

मृतका दीपनगर थाना क्षेत्र के मेघी नगमा गांव निवासी नीतीश कुमार की 23 वर्षीय पत्नी संध्या कुमारी है. दोनों ने 2016 में परिवार के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह किया था. संध्या के परिवार का कहना है कि युवक बेरोजगार था. दोनों चौधरी कॉलोनी में किराए पर रहते थे. शादी के बाद कभी पत्नी को लेकर घर नहीं गया. इधर कुछ माह से दस लाख रुपये की मांग कर रहा था. मांग पूरी नहीं होने पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था.

घटना की सूचना मिलने के बाद मायके से पहुंचे लोग

इधर, घटना के बाद पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद बिंद थाना क्षेत्र के सतकपुर गांव से संध्या के मायके से परिजन पहुंचे. यहां उन्हें बेटी की लाश मिली. उनका दामाद घर से फरार था. परिजनों ने दहेज के लिए पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है.

इस मामले में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है. मृतका के परिजन द्वारा पति, सास-ससुर, भाई और बहन के खिलाफ आवेदन दिया गया है. दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हैं.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024