Categories: पटना

आरजेडी में खुशी दोगुनी, इफ्तार के दिन लालू यादव को जमानत, तेज प्रताप यादव बोले- स्वागत है बड़े साहब

पटनाः चारा घोटाला मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को आज जमानत मिल गई है. एक तरफ पटना में आज आरजेडी की ओर से इफ्तार और दूसरी ओर लालू की जमानत से खुशी दोगुनी हो गई है. लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल और विधायक तेज प्रताप यादव ने अपने पिता के आने पर अलग अंदाज में ट्वीट किया है.

तेज प्रताप ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा- “पिछड़ों को अधिकार दिलाकर सामाजिक न्याय की अवधारणा को मजबूत करने वाले मसीहा को आज हाईकोर्ट ने बेल दिया. एक बार फिर से स्वागत है बड़े साहब.” इस ट्वीट के बाद पटना में तेज प्रताप यादव ने मीडिया से भी बात की है.

तेज प्रताप ने कहा कि लगातार पूजा अर्चना की गई है जिसका फल मिला है. आज आरजेडी की ओर से इफ्तार है ऐसे में उन्होंने कहा कि सबको आमंत्रण दिया गया है. बेल भी हो गया है और इफ्तार भी है तो इसमें सब लोग शामिल हों. पटना कब आएंगे इस सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि जो आगे की प्रक्रिया है वो होगी. बेल तो मिल गया है. उन्होंने आगे कहा कि हम हर धर्म को मानने वाले हैं. इसलिए सबको न्योता भेजा है. दोस्तों को भी भेजा है. पॉलिटिकल जो लोग है उन्हें भी भेजा है. हालांकि आना और नहीं आना अलग बात है.

पांच साल की मिली थी सजा

बता दें कि झारखंड स्थित डोरंडा कोषागार मामले में लालू यादव को पांच साल की सजा मिली है. उन्हें आज झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है. मामला डोरंडा ट्रेजरी मामले से संबंधित है जिसमें उन्हें 21 फरवरी को पांच साल की सजा सुनाई गई थी. आज बेल मिलने के बाद आरजेडी में खुशी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026