Categories: पटना

MLC चुनाव से पहले ही BJP ने किया जीत का दावा, कहा- चुनाव के पहले तक विपक्षी दल मनाते है खुशी

पटना: बिहार विधान परिषद की चुनाव से पहले ही बीजेपी ने एनडीए की जीत को लेकेर बड़ा दावा किया है। साथ ही विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी खुशी चुनाव के पूर्व तक की ही है। बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि हर बार चुनाव के पूर्व तक विपक्षी दल ख़ुशी मनाते हैं और चुनाव के बाद हमलोग जश्न मनाते हैं।

उन्होंने कहा कि 24 सीटों पर होने वाले चुनाव में एनडीए की स्थिति को लेकर वे फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। वे इस पर चुनाव परिणाम आने के बाद 7 अप्रैल को अपनी बात रखेंगे। चुनाव को लेकर राजद सहित अन्य दलों के बड़े बड़े दावे करने पर उन्होंने कहा कि ऐसा हर बार होता है कि चुनाव के पहले वे लोग ख़ुशी मनाते हैं और चुनाव के बाद हमलोग। इस बार भी ऐसा ही होगा।

बता दें कि 24 सीटों पर सोमवार यानी 4 अप्रैल को बिहार एमएलसी का चुनाव होना है।बिहार विधान परिषद के 24 स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र में 185 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 4 अप्रैल को मतपेटी में बंद हो जाएगा। मतदान के लिए राज्य के सभी 534 प्रखंडों में बूथ स्थापित किये गये हैं। कुल एक लाख 32 हजार 116 मतदाता में 69360 महिला मतदाता, जबकि 62747 पुरुष मतदाता हैं। अन्य मतदाताओं की संख्या सिर्फ नौ है।

इस बार एनडीए की ओर से सभी 24 सीटों में भाजपा के 12 प्रत्याशी, जबकि जदयू के 11 प्रत्याशी हैं. एनडीए की ओर से रालोसपा को एक सीट दी गयी है. वहीं राजद ने 23 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि एक सीट उसने सीपीआइ को दी है. कांग्रेस की ओर से 24 विधान परिषद सीटों में 16 निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारा गया है. राष्ट्रीय पार्टी में सीपीआइ ने अपने एक प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026