भोजपुर: बिहार में शातिर चोरों ने एक बार फिर से बैंक एटीएम को निशाना बनाया है. पुलिस के चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम के बीच अपराधी वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं. यहां बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए SBI के पूरी एटीएम मशीन की ही चोरी कर ली. इसके बाद पैसे निकालने के बाद मशीन को फेंककर भाग गए।
बताया कि चोरों ने लगभग 20 लाख रुपए की चोरी कर ली है. फिलहाल, चोरी की घटना सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह घटना जिला मुख्यालय के नवादा थाना क्षेत्र के धोबीघाटवां के समीप SBI के एटीएम में बीती रात चोरों ने धावा बोलते हुए शटर काटकर अंदर घुसे और पूरी मशीन को ही उखाड़ कर अपने साथ ले गए।
बताया गया जब चोरों ने मशीन की चोरी की, तो उस समय कैश बॉक्स में 20-21 लाख रुपए मौजूद थे. फिलहाल, मशीन के बरामदगी के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है. वहीं चोरों ने वास्तव में कितनी राशि चोरी की, इसके बारे में एसबीआई के अधिकारियों की मदद ली जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…