Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जिले में महिला सशक्तिकरण दिवस पर विभिन्न संगठनों ने आयोजित किए कार्यक्रम

परवेज अख्तर/सिवान : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शहर से लेकर गांव तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। इसी क्रम में अखिल भारतीय प्रगतिशिल महिला एसोसिएशन (ऐपवा),अइसा व इंनौस के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर में मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व एपवा जिलाध्यक्ष मालती राम, सचिव सोहिला गुप्ता, सुजीत कुशवाहा व विकास यादव ने संयुक्त रूप से किया। सभा को संबोधित करते हुए सोहिला गुप्ता व मालती राम ने संयुक्त रूप से कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं को उनका पूरा हक मिलना चाहिए इसकी गारंटी सरकार और समाज दोनों को देनी होगी। उन्होंने कहा कि 50 प्रतिशत पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण जरूर मिला है, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनका भी अधिकार घर की चहारदीवारी में कैद होकर रह जाती है। उन्होंने कहा कि पुलवामा घटना में मारे गए जवानों की लाश पर मोदी जी राजनीति कर रहे हैं लेकिन असली पीड़ा तो मारेगा जवानों की विधवा ही महसूस कर रहीं है। उन्होंने कहा कि युद्ध अपने आप में एक समस्या है और इस समस्या का कोई भी हल नहीं है। मार्च में जयशंकर पंडित, जिला पार्षद उपेंद्र प्रसाद गौड़, रंजीता कौर, रमेश प्रसाद समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल थीं। वहीं दूसरी ओर राजद नेता हिना शहाब ने कहाकि समाज में नारी के स्तर को उठाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरत है

महिला दिवस पर निशुल्क जांच शिविर का आयोजन

शहर के दंत चिकित्सक डॉ. मुमताज ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निशुल्क जांच शिविर का आयोजन अपने डेंटल क्लीनिक पर किया। इस दौरान करीब सौ महिलाओं की निशुल्क दांत जांच की गई। साथ ही उन्हें उचित परामर्श के साथ दवा का वितरण किया गया। मौके पर सोनम कुमारी, अर्चना देव, नीलू कुमारी, गीता देवी, गुड़िया देवी,निक्की, खुशबू, गोल्डी, राबिया खातून, आशियाना आदि महिलाओं ने दंत संबंधी बीमारियों का इलाज कराने के बाद कहा कि यह हमारा दिन है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024