परवेज अख्तर/सिवान : ऑल इंडिया विश्वविद्यालय ग्रेपलिंग चैंपियनशिप से पदक जीत कर लौटे खिलाड़ियों का जंक्शन पर स्वागत किया गया। इस चैंपियनशिप में शहर के दक्षिण टोला के अशोक चौहान का पुत्र मोनू चौहान, आंदर प्रखंड के अर्कपुर निवासी रमेश सिंह की पुत्री अनामिका कुमारी सिंह, गोरेयाकोठी प्रखंड के सतवार निवासी गौतम यादव का पुत्र पप्पू कुमार यादव तथा पचरुखी प्रखंड के जसौली निवासी वीरेंद्र यादव के पुत्र उमेश कुमार शामिल थे। बिहार ग्रेपलिंग के सचिव सुबोध कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में पूरे देश के 42 विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप में बिहार से केवल एक विश्वविद्यालय जयप्रकाश विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने भाग लिया और चार पदक प्राप्त किया। कोच मनीष तिवारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में मोनू चौहान एक रजत पदक, अनामिका कुमारी सिंह एक रजत पदक, पप्पू कुमार यादव एक कांस्य पदक एवं उमेश कुमार ने एक कांस्य पदक जीत कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…