मदद के लिए डायल 112 पर आ रहे प्रतिदिन करीब आठ आपातकाल काल

सबसे अधिक शराब पीकर हंगामा, शराब बिक्री, मारपीट कर रहे लोगों की शिकायत पहुंची

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले में आमजन को आपातकाल के दौरान बेहतर पुलिसिंग सेवा मुहैया कराने के उद्देश्य से इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) यानी डायल 112 नंबर पर डायल करने की सुविधा 6 जुलाई को जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय एवं एसपी शैलेश कुमार सिन्हा द्वारा आठ ईआरवी टीम को हरी झंडी दिखाकर शुरू की गई थी। अबतक करीब पांच सौ से अधिक जरूरतमंद लोग इसकी सेवा ले चुके हैं। औसतन प्रतिदिन करीब आठ काल आ रहे हैं। इसमें सबसे अधिक शराब पीकर हंगामा, शराब बिक्री, मारपीट कर रहे लोगों की शिकायत पहुंची है। शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्या का समाधान की है। वहीं मंगलवार को करीब सात काल आए हैं। जबकि बुधवार की दोपहर एक बजे तक तीन काल आया था।

तीनों काल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के थे। बता दें कि डायल 112 नंबर की आठ इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम गाड़ियां जिला मुख्यालय के अलावा महाराजगंज और मैरवा के अलग-अलग जगह पर एसपी द्वारा चिह्नित स्थलों पर तैनात कर दी गई हैं। डायल 112 सर्विस से लोगों को मदद मिल रही है। वेबसाइट से भी लागिन कर ले सकते हैं सहायता आमजन ईआरएसएस वेबसाइट से भी लागिन कर सहायता ले सकते हैं। एप के जरिए भी सेवा का लाभ लिया जा सकता है। जैसे ही 112 में डायल होगा उक्त काल पटना काल सेंटर में जाएगा। जहां समस्या और कुछ जानकारी लेकर इसकी सूचना तुरंत जिले में स्थित नियंत्रण कक्ष को दी जाएगी। इसके बाद कुछ समय में ही रिस्पांस टीम वाहन सहित वहां पहुंचेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026